छत्तीसगढ़
Trending

Raipur Big Update: Statue Vandal Arrested : रायपुर में महतारी की टूटी मूर्ति की जगह नई स्थापित, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर की पहचान और गौरव से जुड़ी वीआईपी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को असामाजिक तत्व द्वारा खंडित किए जाने के बाद अब नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। यह मामला पूरे शहर में गुस्से और आक्रोश का कारण बना था।

सूत्रों के मुताबिक, कल देर रात एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने महतारी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, प्रशासन ने धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आज ही नई मूर्ति स्थापित कर दी, ताकि चौक की पहचान और छत्तीसगढ़ की अस्मिता को किसी प्रकार की ठेस न पहुंचे।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

जय छत्तीसगढ़ महतारी 🙏

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button