छत्तीसगढ़
Trending

अंकिता शर्मा बनीं राजनांदगांव की नई SP, प्रफुल्ल ठाकुर को मिली सक्ती की कमान: छत्तीसगढ़ में IPS अफसरों की बड़ी तबादला लिस्ट जारी, देखें आदेश…

नवा रायपुर | 25 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादलों का नया आदेश जारी किया है। राज्य में क़ानून व्यवस्था को और तेज़, चुस्त व असरदार बनाने के उद्देश्य से ये फेरबदल किया गया है। आदेश महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी हुआ।

तबादला सूची के प्रमुख बिंदु:

• मोहित गर्ग अब राजनांदगांव SP नहीं रहेंगे। उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर पदस्थ किया गया है।

• अंकिता शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी। सक्ती से पदस्थ होकर अब वे राजनांदगांव की नई SP होंगी।

• रतना सिंह को मिली SP की कमान। अब वे मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर SP बनेंगी, पहले पुलिस मुख्यालय में AIG थीं।

• प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

• यदुवली अक्षय कुमार अब पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में AIG बनेंगे, पहले कोण्डागांव SP थे।

• चन्द्रमोहन सिंह ट्रेनिंग ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, रायपुर में निदेशक बनाए गए हैं।

• पंकज चन्द्रा पर भी जिम्मेदारी में बदलाव। अब वे 13वीं वाहिनी सशस्त्र बल, बांगो कोरबा के सेनानी होंगे।

गृह विभाग के सचिव शिखर गुप्ता ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि ये पदस्थापनाएँ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।


कानून-व्यवस्था के इस नए मानचित्र से कौन-सा जिला तेज दौड़ेगा और कहाँ बढ़ेगी सख्ती, अब जनता की नज़रें अपने नए SP पर टिकी हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button