छत्तीसगढ़
Trending

महतारी वंदन योजना: 5 लाख महिलाओं के नाम लिस्ट से गायब, कांग्रेस ने उठाए सवाल

रायपुर, 11 अक्टूबर 2025 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी सरकार ने 21 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा की थी। अक्टूबर 2025 में गृह मंत्री अमित शाह ने महतारी वंदन योजना की 20वीं किश्त जारी की। इस बार योजना का लाभ केवल 64.94 लाख महिलाओं को मिला, जबकि लगभग 5 लाख महिलाओं के नाम सूची से गायब थे।

अमित शाह ने जगदलपुर में ‘बस्तर दशहरा लोकोत्सव’ के मौके पर पूरे छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को ₹606 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में हस्तांतरित करने की घोषणा की।

कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस ने योजना में लाभार्थियों की कमी पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा, “जब योजना शुरू हुई थी, पहली किश्त में 70 लाख महिलाओं को पैसे मिले थे। अब 20वीं किश्त में 5 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए गए। यह छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ धोखा है।”

कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि जिन महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उनकी लिस्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई जरूरतमंद महिला योजना से वंचित न रहे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button