छत्तीसगढ़

मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म, ईसाई धर्म छोड़कर बिन्दु बाई ने परिवार सहित की घर वापसी; बागेश्वर धाम में हनुमंत कथा में हुआ दिव्य दरबार

रायपुर। युवा समाजसेवी चंदन-बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) के नेतृत्व में स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी में चल रहे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के तीसरे दिन धार्मिक और सामाजिक महत्त्व की घटना देखने को मिली।

मुस्लिम समाज के सलमान ने हिंदू धर्म अपनाया और अपने नाम के साथ अब सलमान राजवीर के रूप में जाने जाएंगे। वहीं, ओडिया समाज की बिन्दु बाई और श्रीमती निर्मला ने ईसाई धर्म छोड़कर अपने पूरे परिवार के साथ सनातन धर्म अपनाकर घर वापसी की। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उनका स्वागत गंगाजल और तिलक के साथ किया।

कथा के दौरान लोक कलाकार दिलीप षडंगी, कांता सरण और अरु साहू का मंच पर सम्मान किया गया। दिलीप षडंगी ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है।

इस अवसर पर राज्य के गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया, जिनमें परिवहन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय सहित कई अन्य नागरिक उपस्थित थे।

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दिव्य दरबार में अर्जी लगाने के बाद लहसून, मांस और मदिरा का सेवन पूरी तरह बंद करना होगा, और भक्तजन को मंगलवार को बालाजी सरकार का दर्शन करना अनिवार्य है। उन्होंने भक्तों को सपनों में दो दिन तक बंदर दिखाई देने पर बालाजी की सेना आने का संकेत बताया।

शास्त्री ने आगे कहा कि भगवान आपका चरित्र देखता है, चित्र नहीं, और जीवन में भक्ति के रास्ते अपनाने वाले सच्चे सुख और सफलता प्राप्त करते हैं।

इस प्रकार, हनुमंत कथा के तीसरे दिन बागेश्वर धाम में धर्म परिवर्तन और घर वापसी की धार्मिक और सामाजिक रूप से ऐतिहासिक घटना दर्ज की गई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button