छत्तीसगढ़
ED Raids Builders in Raipur-Bilaspur: बिल्डर्स के ठिकानों पर छापा, दस्तावेजों की जांच में जुटी ED

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम शुक्रवार सुबह से सक्रिय हो गई है। रायपुर और बिलासपुर में कई बिल्डर्स के ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी है।
जानकारी के अनुसार, ED की टीम ने तड़के सुबह रायपुर के प्रमुख बिल्डरों के ठिकानों पर दबिश दी। इसी क्रम में बिलासपुर में भी कई बिल्डर्स के ठिकानों की जांच की जा रही है। मौके पर ED अधिकारी दस्तावेजों की जांच में जुटे हुए हैं और मामले की गंभीरता के कारण कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पक्की जांच की जा रही है।
प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई को राज्य में आर्थिक अपराध और भ्रष्टाचार की जांच के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर आगे की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।



