छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर: रोटरी क्लब रायपुर ऐलिगेंस ने आयोजित की पारंपरिक बंदनवार निर्माण कार्यशाला, महिलाओं ने दिखाया रचनात्मक हुनर

रायपुर, 26 जून 2025। रोटरी क्लब रायपुर ऐलिगेंस द्वारा 25 जून बुधवार को पारंपरिक बंदनवार निर्माण पर केंद्रित ‘तोरण टेल्स’ वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक कार्यशाला में क्लब की सभी मेंबर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यशाला का संचालन क्लब की सदस्य रोटेरियन वंशिका अग्रवाल ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को पारंपरिक तोरण (बंदनवार) बनाने की तकनीक और डिज़ाइन सिखाए। वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगे मोती, मिरर वर्क और कलात्मक सामग्री से सजावटी तोरण तैयार किए।

यह आयोजन न केवल रचनात्मकता को निखारने का अवसर बना बल्कि सदस्यों को पारंपरिक कला से जुड़ने और आपसी संवाद बढ़ाने का भी माध्यम रहा।

क्लब की फाउंडर रोटेरियन मनीषा अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य रचनात्मकता के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को भी बढ़ावा देना था। क्लब की चेयरपर्सन निकिता अग्रवाल के अनुसार, ऐसे आयोजन व्यक्तियों को नया कौशल सीखने और भारतीय पारंपरिक कला रूपों से जुड़ने का मंच प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर रोटेरियन नीरू अग्रवाल, रोटरी अन्न तनुश्री अग्रवाल, रोटेरियन नेहा बंसल समेत क्लब की अन्य सदस्यों ने भी अपनी भागीदारी निभाई और खूबसूरत बंदनवार बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके रचनात्मक प्रयासों के लिए सराहा गया और क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button