छत्तीसगढ़
Trending

Tragic Drowning in Sarguja: तालाब में डूबे दो मासूम, खेलते वक्त साइकिल धोने गए थे, सुबह मिले शव

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा केरजू पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय आरव अग्रवाल और 7 वर्षीय अंश अग्रवाल के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे कल देर शाम दोस्तों के साथ खेलने के लिए अपने घर से निकले थे। खेल-खेल में वे साइकिल धोने तालाब की ओर चले गए और वहीं उतर गए। इस दौरान वे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और हादसे के शिकार हो गए।

रातभर घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो उठे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह जब स्थानीय लोगों ने तालाब में बच्चों के शव देखे, तब जाकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही केरजू पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकाल कर मर्ग कायम किया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों मासूमों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button