छत्तीसगढ़
Trending

Bhilai Childrens Missing: भिलाई से एक साथ तीन नाबालिग बच्चों के गायब होने से मचा हड़कंप, परिजनों ने सुपेला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कृष्णा नगर इलाके से तीन नाबालिग दोस्त अचानक लापता हो गए हैं। यह घटना सोमवार शाम की है, जिसके बाद से बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

गायब हुए बच्चों में से दो नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं, जबकि एक छात्र सातवीं का है। तीनों के लापता होने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। चिंतित परिजनों ने तत्काल सुपेला थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपेला पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। इलाके के हर संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बच्चों की अंतिम लोकेशन का पता चल सके।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी को इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। बच्चों के अचानक गायब होने की यह घटना न सिर्फ परिजनों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बन गई है।

इस मामले में आगे की जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button