छत्तीसगढ़
Trending

नए सत्र का स्वागत: छत्तीसगढ़ में आज से गूंजने लगी स्कूल की घंटी, सीएम साय ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

रायपुर, 16 जून 2025।छत्तीसगढ़ में आज से सभी स्कूलों के द्वार विद्यार्थियों के लिए फिर से खुल गए। गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेशभर में शाला प्रवेश उत्सव के आयोजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और मुंह मीठा कराकर शिक्षा के नए सफर के लिए उत्साह बढ़ाया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। अपने प्रेरणादायक संदेश में मुख्यमंत्री ने लिखा:

प्यारे बच्चों,
आज से स्कूल की घंटी फिर से गूंजने लगी है। नई किताबों की खुशबू, नई कक्षा का उत्साह और नए सपनों के साथ फिर से एक नई शुरुआत हो रही है।
…आपकी शिक्षा, आपका उज्ज्वल भविष्य हमारी प्राथमिकता है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे।”

सीएम साय ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, जिज्ञासा के साथ प्रश्न पूछने और उत्तर खोजते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में हरसंभव सुधार कर रही है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रदेश में व्यापक बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

शाला प्रवेश उत्सव के तहत स्कूलों में आज विविध कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है, जिसमें नवप्रवेशी छात्रों का विशेष स्वागत किया गया। शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने भी छात्रों को नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

🔗 मुख्यमंत्री का ट्वीट देखें

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button