छत्तीसगढ़

55 साल का ठग दूल्हा गिरफ्तार: 3 बच्चे, 4 शादियां… दुर्ग की महिला से 44 लाख उड़ाए!

दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से 55 वर्षीय ठग बिरेन कुमार सोलंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कुंवारा बताकर महिलाओं से शादी करता, लिव-इन में रखता और लाखों की ठगी कर फरार हो जाता था। हैरानी की बात यह है कि बिरेन के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक 35 साल का है, लेकिन वह खुद को अविवाहित बताकर चौथी शादी तक कर चुका है।

4 साल का रिश्ता… होटल में शादी… और लाखों की ठगी

दुर्ग की महिला शिक्षिका से आरोपी की मुलाकात 2019 में शादी का विज्ञापन देखकर हुई। बिरेन ने खुद को कुंवारा और एक प्राइवेट कंपनी में उच्च पदस्थ अफसर बताया। रिश्ता आगे बढ़ा और दोनों 2020 से 2023 तक लिव-इन में रहे।

3 मई 2023 को दुर्ग के एक होटल में दोनों की शादी हुई। बिरेन बिना बारात और परिवार के पहुंचा और टिकट का बहाना बनाकर अकेले आया। शादी के बाद भी उसने शिक्षिका को अपने घर–परिवार से नहीं मिलवाया।

32 लाख कैश, 12 लाख के जेवर और बैंक ट्रांसफर… सब साफ

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने—

  • 18 लाख रुपए बैंक और यूपीआई ट्रांसफर
  • 5 लाख रुपए कैश
  • 12 लाख रुपए के सोने के गहने
  • 1.3 लाख का गोल्ड लोन (गहने गिरवी रखवाकर)

…सब हथिया लिए। गहने चुराकर वह 2024 में गुजरात भाग गया।

दो-पांच नहीं… चौथी शादी!

दुर्ग की शिक्षिका से शादी आरोपी की तीसरी शादी थी।
लेकिन शादी के सिर्फ एक महीने बाद, जून 2023 में उसने गुजरात की एक सरकारी डॉक्टर से चौथी शादी कर ली।

जब शिक्षिका को इसकी भनक लगी तो उससे पहले की दो पत्नियों और तीन बड़े बच्चों की सच्चाई भी सामने आ गई।

फर्जी नाम–पता, अलग आधार–वोटर कार्ड

आरोपी कई नामों से पहचान बनाता था। उसके पिता ने उसका नाम दिलीप सिंह झाला रखा था। आधार कार्ड और वोटर आईडी पर भी अलग-अलग नाम मिले। इसी पहचान के खेल से वह हर बार नई महिलाओं को झांसा देता था।

पुलिस ने मोहन नगर थाने में केस दर्ज कर आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया

पीड़िता ने यह भी शिकायत की है कि चौथी पत्नी बनी सरकारी डॉक्टर की भूमिका संदिग्ध है। पुलिस अब उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button