छत्तीसगढ़
Trending

राज्योत्सव समापन समारोह में 40 हस्तियों को मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित

रायपुर, 05 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि राज्योत्सव के समापन समारोह में आज उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

इस वर्ष कुल 34 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिनके तहत 40 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों — कला, साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा, खेल, विज्ञान और लोकसंस्कृति — में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका सहित कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर में राज्योत्सव मंच पर किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button