
रायपुर/जशपुर, 28 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि अस्पताल बनने के बाद यह क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
करीब 35.53 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह अत्याधुनिक अस्पताल एनटीपीसी लारा के CSR फंड से तैयार किया जा रहा है। 7 अप्रैल 2025 को इसका भूमिपूजन हुआ था और वर्तमान में निर्माण तेजी से जारी है। 6 मंजिला भवन में ग्राउंड फ्लोर समेत चार मंजिलों की ढलाई पूरी हो चुकी है।
अस्पताल में इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड, ICU और ऑपरेशन थिएटर जैसी सुविधाएं अलग-अलग मंजिलों पर होंगी। 100 बेड के इस अस्पताल में 15 ओपीडी, 4 ICU, 4 ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, MRI, डायलिसिस, पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे और अन्य आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
इस दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
8



