छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

Raipur ब्रेकिंग: रेलवे स्टेशन में 18 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पास गांजा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। Gudiyari Police Station पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी गांजा लेकर खड़े थे, तभी टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 18 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब ₹2 लाख 88 हजार आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  • राघवेंद्र सिंह – उत्तर प्रदेश निवासी
  • झम्मन सिंह – उत्तर प्रदेश निवासी

पुलिस दोनों से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और खरीदारों की जानकारी जुटा रही है। मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button