आज का राशिफल
Trending

11 अप्रैल 2025 का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, कौन रहेगा सतर्क? जानिए आज का पूरा राशिफल, धन-प्रेम-सेहत और करियर के सितारे क्या कह रहे हैं!

मेष (Aries)
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यात्रा का योग है, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ (Taurus)
नया निवेश करने से पहले सोच-विचार करें। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन (Gemini)
काम में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन धैर्य रखें। छोटी यात्राएं लाभकारी होंगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क (Cancer)
आज का दिन सुखद रहेगा। करियर में तरक्की के संकेत हैं। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह (Leo)
आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मानसिक तनाव से बचें।

कन्या (Virgo)
आज सोच-समझकर फैसले लें। वाणी पर संयम जरूरी है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से वाद-विवाद हो सकता है।

तुला (Libra)
प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। खर्चे अधिक हो सकते हैं, लेकिन आमदनी भी बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio)
बॉस से प्रशंसा मिलेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

धनु (Sagittarius)
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। छात्रों के लिए दिन उत्तम है। धन का आगमन हो सकता है।

मकर (Capricorn)
पुराने झगड़ों का समाधान मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)
व्यापार में लाभ की संभावना है। परिवार में खुशहाली रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मीन (Pisces)
दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन प्रयास सफल होंगे। ध्यान और योग से लाभ मिलेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button