Chhattisgarh
Trending

हृदय से निकली हैं महिला कल्याण योजनाएँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान को राखियां बांधने आईं प्रदेश के नगरों-कस्बों से बहनें

भोपाल : सोमवार, अगस्त 28, 2023।

Related Articles

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिला कल्याण की योजनाएँ हृदय से निकली योजनाएँ हैं। मध्यप्रदेश महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक चमत्कार है। महिलाओं को सशक्त बनाने का मिशन निरंतर चलेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों से मुख्यमंत्री निवास आकर उन्हें राखी बांधने वाली बहनों को संबोधित किया।

दुनिया की बड़ी योजनाओं में है मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के लिए 15 हजार करोड़ की व्यवस्था इस योजना को दुनिया की बहुत बड़ी योजना का दर्जा देती है। योजना में बहनों की संख्या 1.30 करोड़ हो गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रक्षा बंधन पर्व के दो दिन पूर्व परिवार में त्योहार की आवश्यक तैयारियों को छोड़कर भाई की घर राखी बांधने आईं बहनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से आईं बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को विशाल राखी भेंट की। राखियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदर्शनी देखी और बहनों की कला प्रतिभा की प्रशंसा की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button