छत्तीसगढ़
Trending

जेल में कीड़े वाला पानी विवाद से भड़की सियासत: चैतन्य के आरोपों पर विजय शर्मा का तीखा पलटवार, देवेंद्र यादव और भूपेश बघेल पर भी साधा निशाना

रायपुर। प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी का दौर फिर तेज हो गया है। गृह मंत्री Vijay Sharma ने Chaitanya Baghel के जेल संबंधी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर बात पर राजनीति करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि वे खुद भी उसी जेल में रह चुके हैं, लेकिन बाहर आने के बाद उन्होंने वहां की परिस्थितियों को लेकर इस तरह के आरोप नहीं लगाए। शर्मा ने आरोप लगाया कि “जबरदस्ती मुद्दा बनाना कांग्रेस का तरीका है।”

दरअसल, वरिष्ठ वकील-राजनेता Kapil Sibal के पॉडकास्ट में चैतन्य बघेल ने दावा किया था कि जेल में उन्हें कीड़े वाला पानी दिया गया, कैदी इंजेक्शन लगाते थे और टॉयलेट वाली जगह पर ही रहना पड़ता था। इस पर पलटवार करते हुए शर्मा ने कहा कि इस तरह के आरोप केवल राजनीतिक उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं।


देवेंद्र यादव के बयान पर भी पलटवार

इधर कांग्रेस विधायक Devendra Yadav द्वारा उन्हें “ग्रहण मंत्री” कहे जाने पर भी गृह मंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में टीचर्स डे के दिन एक शिक्षिका से दुष्कर्म हुआ था और पाटन विधानसभा क्षेत्र में सामूहिक हत्याओं की घटनाएं हुई थीं, उस समय कांग्रेस नेताओं ने ऐसी चिंता क्यों नहीं जताई। उन्होंने कहा कि जो लोग आज आरोप लगा रहे हैं, उन्हें पहले अपने कार्यकाल पर भी नजर डालनी चाहिए।

साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के बयानों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे शब्दों की मर्यादा पर कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन विपक्ष को पहले आत्ममंथन करना चाहिए।


प्रदेश में इन बयानों के बाद राजनीतिक माहौल गरमाने की संभावना जताई जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button