छत्तीसगढ़

बिलासपुर में साइबर ठगी: RTO चालान के नाम पर आए फर्जी APK ने उड़ाए 30 हजार रुपये

बिलासपुर। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गोलू चौहान साइबर ठगी का शिकार हो गए। बुधवार रात उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एक फर्जी मैसेज आया, जिसमें APK फाइल संलग्न थी। चालान समझकर उन्होंने फाइल डाउनलोड कर ली। फाइल ओपन नहीं हुई, जिसके बाद वे सो गए।

सुबह उठते ही मोबाइल पर बैंक खाते से लगातार ट्रांजेक्शन के अलर्ट आने लगे। खाते की जांच करने पर पता चला कि जालसाजों ने 30 हजार रुपये निकाल लिए हैं। अचानक हुए लेनदेन देखकर गोलू चौहान की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और मोबाइल को रिसेट कर संदिग्ध फाइल डिलीट कराई।

कैसे हो रही ठगी
साइबर विशेषज्ञों के अनुसार ठग पीएम आवास योजना, किसान सम्मान योजना, ऑनलाइन चालान और यहां तक कि शादी के कार्ड के नाम पर भी APK फाइल भेज रहे हैं। जैसे ही यूजर फाइल डाउनलोड करता है, मोबाइल का पूरा कंट्रोल जालसाजों के हाथ में चला जाता है और बैंकिंग ऐप्स तक पहुंच बन जाती है।

सावधानी जरूरी

  • किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड न करें।
  • गलती से डाउनलोड हो जाए तो इंस्टॉल न करें।
  • तुरंत मोबाइल सेटिंग्स में जाकर संदिग्ध ऐप/फाइल डिलीट करें।
  • जानकार की मदद से मोबाइल का फैक्ट्री रिसेट कराएं।
  • बैंक और साइबर क्राइम पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button