Lightning मछली मारने गए मामा-भांजे पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौत
Lightning कटघोरा थाना क्षेत्र के बांधापारा बड़ेबांका तालाब की घटना
Lightning कोरबा। एक ही परिवार के चार युवक अपने गांव के समीप स्थित बड़ेबांका तालाब में मछली मारने गए हुए थे। इसी दौरान मौसम में अचानक करवट बदली और तेज आंधी बारिश शुरू हो गई।
Lightning बारिश से बचने के लिए चारों युवक में से दो दो युवक अलग-अलग महुआ पेड़ के नीचे शरण लेने पहुंचे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली चमकी और वह पेड़ के नीचे खड़े मामा-भांजे के ऊपर बिजली गिर गई जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरे पेड़ में खड़े दो युवक बाल-बाल बच गए।
बारिश से बचने महुआ पेड़ के नीचे ले रखे थे शरण

Lightning घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मलदा की है।
Lightning यहां निवासरत विक्की रोहिदास 10 वर्ष, दिलीप रोहिदास 18 वर्ष दोनों सगे मामा भांजे हैं जबकि उनके ही परिवार के दो अन्य सदस्य संतोष रोहिदास और बबलू रोहिदास बांधापारा स्थित बड़ेबांका तालाब में मछली मारने गए हुए थे।
Lightning इसी दौरान दोपहर लगभग 11 बजे अचानक तेज आंधी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दिलीप व विक्की रोहिदास तालाब के किनारे एक महुआ पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए जबकि उनके साथ में मौजूद संतोष रोहिदास व बबलू रोहिदास एक-दूसरे महुआ पेड़ के नीचे खड़े हुए थे।
एक ही परिवार के 4 लोग गए थे तालाब में मछली मारने
इसी दौरान तेज बिजली चमकी और विक्की रोहिदास व दिलीप रोहिदास के ऊपर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के होते ही संतोष रोहिदास व बबलू रोहिदास गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी।
हादसे की खबर पाते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां वैधानिक कार्रवाई के उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।



