चुनाव के पहले सरकार पर दबाव बनाकर अपनी मांगों को पूरा करने की हर संगठन कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में अब मध्य प्रदेश के पटवारी बुधवार से तीन दिन सामूहिक हड़ताल पर जाएंगे। वह भोपाल में 26 अगस्त को अपनी मांगों को लेकर अटल पथ से मुख्यमंत्री निवास तक रैली निकालेंगे। प्रदेश के पटवारी वेतनमान को लेकर लंबे समय से शिवराज सरकार से नाराज चल रहे है। उनका कहना है कि उनको 1998 को निर्धारित वेतनमान ही 2023 में दिया जा रहा है। बीते 25 सालों से उनके वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं क गई। अपनी मांगों को लेकर 19 हजार से अधिक पटवारी 23 सितंबर से 26 सितंबर तक हड़ताल करेंगे। सभी पटवारी 26 सितंबर को भोपाल आएंगे। यहां पर अटल पथ से मुख्यमंत्री निवास तक रैली निकालेंगे।
Related Articles
छत्तीसगढ़ में बारिश-बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट: CM साय ने कलेक्टरों से कहा, हर आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाएं
सितम्बर 26, 2026
रावघाट पहुंची रेल, दक्षिण छत्तीसगढ़ में विकास का नया अध्याय: 17.5 किमी ट्रैक तैयार, CM साय ने PM मोदी का जताया आभार
सितम्बर 26, 2026

